किशोरी का शव जंगल में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

By भाषा | Published: February 28, 2021 09:40 PM2021-02-28T21:40:08+5:302021-02-28T21:40:08+5:30

Teenager's body found in forest, accused of murder after rape | किशोरी का शव जंगल में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

किशोरी का शव जंगल में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

फतेहपुर (उप्र), 28 फरवरी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का शव रविवार को पुलिस ने जंगल से बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि किशोरी शनिवार की शाम जंगल में शौच के लिए गयी थी और तब से लापता थी। किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म बाद हत्या का आरोप लगाया है।

खागा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति की सूचना पर रविवार को उसकी 15 वर्षीय बेटी का शव जंगल से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने लड़की के पिता के हवाले से बताया कि लड़की शनिवार की शाम अकेले शौच के लिए जंगल गयी थी, तभी से लापता थी।

शर्मा ने कहा, "लड़की के परिजन दुष्कर्म बाद हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मिलने का इंतजार कर रहे हैं, उसके अध्ययन के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenager's body found in forest, accused of murder after rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे