ठाणे में कई बार बलात्कार के बाद किशोरी गर्भवती हुई, रिश्तेदार गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 29, 2021 10:50 AM2021-09-29T10:50:03+5:302021-09-29T10:50:03+5:30

Teenager gets pregnant after rape several times in Thane, relative arrested | ठाणे में कई बार बलात्कार के बाद किशोरी गर्भवती हुई, रिश्तेदार गिरफ्तार

ठाणे में कई बार बलात्कार के बाद किशोरी गर्भवती हुई, रिश्तेदार गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी से उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि 24 वर्षीय आरोपी को भिवंडी तालुका के एक गांव से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता, आरोपी की रिश्ते की बहन है। दोनों एक ही घर में रहते थे और आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी गर्भवती हो गई थी और रविवार को एक अस्पताल में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenager gets pregnant after rape several times in Thane, relative arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे