लाइव न्यूज़ :

मिशनरी स्कूल में 'भारत माता की जय' कहने पर छात्र को टीचर ने दी सजा, मचा हंगामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2022 20:54 IST

छात्र ने कहा, मेरी कक्षा के शिक्षक ने मुझसे कहा कि यह नारा अपने घर लगाएं, न कि स्कूल में। उसने मुझे 4 से 5 पीरियड्स तक सजा के रूप में फ्लोर पर बिठाए रखा।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र ने कहा, टीचर ने मुझे 4 से 5 पीरियड्स तक सजा के रूप में फ्लोर पर बिठाए रखाबच्चे का आरोप - शिक्षक ने उससे कहा कि यह नारा अपने घर लगाएं, न कि स्कूल मेंपरिजनों और स्थानीय लोगों ने गुना में क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया

गुना: मध्य प्रदेश के गूना में एक मिशनरी स्कूल में छात्र के द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाने पर हंगामा मच गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुरुवार को स्कूल के एक छात्र ने आरोप लगाया कि उसने राष्ट्रगान के बाद 'भारत माता की जय' का नारा लगाया, जिसके बाद एक शिक्षक ने उसका कॉलर पकड़ लिया।

छात्र ने टीचर पर आरोप लगाते हुए कहा, भारत माता का नारा लगाने के बाद मुझे कतार से खींच लिया और कहा कि मैं प्रधानाचार्य के पास जाऊं। मेरी कक्षा के शिक्षक ने मुझसे कहा कि यह नारा अपने घर लगाएं, न कि स्कूल में। उन्होंने मुझे 4 से 5 पीरियड्स तक सजा के रूप में फ्लोर पर बिठाए रखा। टीचर के इस बर्ताव पर छात्र के परिजनों और स्थानीय लोगों ने गुना में क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं स्कूल के प्रिंसिपल फादर थॉमस ने कहा कि बच्चे ने देशभक्ति की भावना से नहीं बल्कि मजाक के रूप में नारा लगाया। प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चे ने अपमानजनक ढंग से नारा लगाया था।

घटना को लेकर गुना के एडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि स्कूल में एक बच्चे ने कथित तौर पर 'भारत माता की जय' का नारा लगाया था। बच्चे का आरोप है कि उसे दंडित किया गया। इसके विरोध में स्कूल के बच्चों के मां-बाप और कुछ संगठन के लोग स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किए। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

टॅग्स :Madhya PradeshGuna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण