लाइव न्यूज़ :

केरल के गांव में चाय की दुकान में विस्फोट, छह घायल

By भाषा | Updated: December 21, 2021 15:27 IST

Open in App

पथनमथिट्टा (केरल), 21 दिसंबर जिले के अनिकाडु में मंगलवार को एक गांव मे चाय की दुकान में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की हथेली कट गई और पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दो लोगों को कोट्टायम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया जबकि अन्य को यहां पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

अचानक हुए विस्फोट में चाय की दुकान लगभग नष्ट हो गई ।

एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है, लेकिन विस्फोट में एक व्यक्ति की हथेली गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। नष्ट हुई दुकान में हथेली का एक हिस्सा देखा गया।"

उन्होंने यह भी कहा कि विस्फोट के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

टेलीविजन चैनलों ने स्थानीय लोगों के हवाले से कहा कि पास के एक घर में रखा रासायिनक पदार्थ जो चट्टानों में विस्फोट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, घटना का कारण हो सकता है।

हालांकि, पुलिस ने कहा कि विस्तृत जांच और वैज्ञानिक जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण