लाइव न्यूज़ :

टीडीपी ने अपने घोषणा पत्र में प्रत्येक परिवार को सालाना दो लाख रुपये देने का किया वादा

By भाषा | Updated: April 6, 2019 20:36 IST

Open in App

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने आम चुनावों के लिए शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी करते हुए प्रत्येक परिवार को हर साल दो लाख रुपये देने का वादा किया है। तेदेपा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां प्रत्येक गरीब परिवार को 70,000 रुपये सालाना देने का वादा किया है वहीं अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह हर साल प्रत्येक परिवार को दो लाख रुपये दिये जाएंगे।

उन्होंने कहा, “कोई कल्पना में भी हमारी इस उदारता के साथ मेल खाने के बारे में नहीं सोच सकता है।” तेदेपा ने केंद्र की किसान सम्मान योजना को राज्य के मेल खाते अनुदान के साथ जारी रखने का वादा किया है। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को सालाना 15,000 रुपये का फायदा मिलेगा।

मुख्य विपक्षी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने भी तेदेपा के घोषणापत्र जारी करने के कुछ घंटों बाद अपना घोषणापत्र जारी कर इतना ही अशंदान देने का वादा किया है। आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने हैं। राज्य में 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान संपन्न होगा। भाषा नेहा माधव माधव

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAndhra Pradesh Accident: मार्कापुरम में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 10 यात्रियों की झुलस कर मौत; वीडियो वायरल

कारोबारविश्व आर्थिक मंचः सीएम फडणवीस, एन चंद्रबाबू, रेवंत रेड्डी, मोहन यादव पहुंचेंगे दावोस, 130 देश से 3000 वैश्विक नेता और 60 राष्ट्राध्यक्ष शामिल, देखिए 5 दिन शेयडूल

भारतAndhra Pradesh: तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से भयावह हादसा, 8 की मौत, अन्य घायल; CM नायडू ने जताया दुख

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए, वीडियो

भारतBengaluru Bus Fire Accident: हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बस में लगी आग, 20 लोगों के जिंदा जलने की आशंका, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील