लाइव न्यूज़ :

'वो देश को तानाशाह की तरह चलाना चाहते हैं', तारिक अनवर ने साधा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2020 20:51 IST

ऑनलाइन क्लास जारी है. बच्चों को उनकी पढ़ाई का नुकसान ना हो इसलिए स्कूल बच्चों को ऑनलाइन पढा रहे हैं. अब इस कोरोना काल में सरकार ने पहले केवल ट्यूशन फीस लेने का आदेश जारी किया था

Open in App
ठळक मुद्देतारिक अनवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश को तानाशाह की तरह चलाना चाहते हैं.अनवर ने कहा कि बिहार में भी कांग्रेस कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन करेगी.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा है कि भले ही बिहार में इस बार कांग्रेस ने प्रदर्शन ठीक नहीं किया और हार हुई है, लेकिन उससे हमलोग निराश नहीं हैं. बिहार में फिर से कांग्रेस को खड़ा करेंगे. इस दौरान पार्टी के नेताओं को नसीहत भी दे डाली. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश को तानाशाह की तरह चलाना चाहते हैं. लेकिन लोकतांत्रिक देश में ऐसा संभव नहीं है. पीएम मोदी कोई भी फैसला पहले कर लेते हैं और सलाह-मशविरा बाद में करते हैं. किसान कानून के साथ भी ऐसा ही हुआ. देश के किसान इसे कभी नहीं कबूल करेंगे.

राजधानी पटना में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान तारिक अनवर ने कहा कि बिहार में भी कांग्रेस कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आज बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि राहुल गांधी से फिर से पार्टी अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह किया जाएगा. उन्होंने कहा कि चुनाव में हार होने पर छोटे नेता तक अपना पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं होते हैं. वह हर हाल में पद पर बने रहना चाहते हैं. लेकिन ऐसे लोगों को राहुल गांधी से सिखना चाहिए. 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद जिम्मेवारी लेते हुए उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. उनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगी. ऐसा कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं किया हैं. तारिक अनवर ने कहा कि एक समय था जब बिहार में कांग्रेस की जड़ मजबूत होती थी. एक बार फिर से कांग्रेस को उसी स्थिति में लाना है. एक हार से हम निराश होने वाले नहीं हैं. बिहार में हार की जिम्मेवारी कौन लेगा इसको लेकर तारिक ने कहा कि इसका फैसला तो आलाकामन को करना हैं. 

उन्होंने कहा कि बिहार में किसानों की स्थिति खराब है. यहां के किसानों को एमएसपी नहीं मिल रहा है. आज किसानों को कांग्रेस की जरूरत है. पार्टी भी उनके साथ मजबूती के साथ खड़ी है. नोटबंदी के दौरान भी केंद्र सरकार ने बिना सोचे समझे लागू कर दिया. जिसके कारण देश में बेरोजगारी बढी है. कृषि बिल के दौरान भी सरकार को पहले बातचीत करनी चाहिए थी. लेकिन सरकार ने नहीं किया. जिसके कारण लाखों किसान आज सडक पर उतरे हैं. यहां बता दें कि इससे पहले भी तारिक ने बिहार में कांग्रेस की हार को लेकर यहां के नेताओं पर निशाना साधते हुए नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत बताई थी और कहा था कि इस हार की जिम्मेवारी नेताओं को लेनी चाहिए. 

टॅग्स :कांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो