लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के मामले में तांत्रिक को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 12:49 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 11 नवंबर ललितपुर जिले की एक अदालत ने एक तांत्रिक को झाड़-फूंक के बहाने एक दलित महिला से बलात्कार करने के ढाई साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है और उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

सहायक लोक अभियोजक (एडीजीसी) लखनलाल ने बुधवार को बताया, "अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एससी-एसटी) के न्यायाधीश जगदीश कुमार की अदालत ने झाड़-फूंक करने के बहाने एक दलित महिला से बलात्कार करने के मामले में दोषी पाए गए तालबेहट थाना क्षेत्र के तांत्रिक राहुल प्रजापति को मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है और उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।"

एडीजीसी ने बताया कि सात जून 2018 की रात महिला का बलात्कार किया गया था।

उन्होंने बताया, "पीड़िता की तबीयत खराब रहती थी। तांत्रिक राहुल प्रजापति तंत्र विद्या से पीड़िता को ठीक करने के बहाने उसे रात में टेकरी ढाबा के पास एकांत जगह ले गया और उसका बलात्कार किया । तांत्रिक घटना के बाद हुई गिरफ्तारी से ही जेल में बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण