लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: ऊटी में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सीडीएस बिपिन रावत सहित 14 लोग सवार थे, चार की मौत

By विशाल कुमार | Updated: December 8, 2021 14:49 IST

ताजा जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में यात्रियों के घायल होने की भी सूचना मिली है जिसमें से तीन को बचाया गया है जबकि चौथे की तलाश चल रही है. सीडीएस बिपिन रावत को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देहेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत सहित 14 लोग सवार थे.दुर्घटना में यात्रियों के घायल होने की भी सूचना मिली है.ताजा जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली:तमिलनाडु के ऊटी में एक सैन्य हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत सहित 14 लोग सवार थे. ताजा जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. सीडीएस बिपिन रावत को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि स्थानीय सैन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्हें बताया गया है कि स्थानीय लोग 80 प्रतिशत जले हुए दो शवों को स्थानीय अस्पताल ले गए हैं. दुर्घटना के क्षेत्र में कुछ शवों को नीचे की ओर देखा जा सकता है. शवों को निकालने और पहचान के प्रयास जारी हैं.

हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और वायुसेना के पायलट समेत कुल 14 लोग सवार थे. इनमें ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी. साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे।

इससे पहले दुर्घटना में तीन यात्रियों के घायल होने की भी सूचना मिली थी जिन्हें लगिरी जिले के वेलिंगटन छावनी में ले जाया गया था.

सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। आस-पास के ठिकानों से खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया.

भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि वायुसेना का एक एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं.

टॅग्स :बिपिन रावतArmyहेलीकॉप्टरतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया