लाइव न्यूज़ :

कोयंबटूर में बीजेपी कार्यालय पर हमला करने वाल TDPK का कार्यकता, आरोपी ने किया सरेंडर

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 7, 2018 11:57 IST

Bjp Coimbatore Office Petrol Bomb Hurled : इस घटना को वेल्लोर में पेरियार की मूर्ति तोड़ने की घटना को मिलाकर देखा जा रहा है। पुलिस कर रही है मामले की जांच।

Open in App

चेन्नई, 7 मार्च;  तमिलनाडु के कोयंबटूर में बीजेपी ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। घटना बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे की है। हालांकि इस हमले में किसी की घायल होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। ताजा जानकारी  के मुताबिक हमलावर ने पुलिस के समक्ष सेरेंडर कर दिया है। पुलिस ने इसकी पहचान TDPK के कार्यकता बालू के रूप में की है।  इस पूरी घटना का वीडियो  कोयंबटूर के चिथापुडुर के कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।  फिलहाल भाजपा नेताओं ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सीसीटीवी फुटेज शेयर किए हैं। जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि कुछ शख्स पीछे से आते हैं और बीजेपी दफ्तर पर बम फेंक कर चले जाते हैं। इसके बाद कार्यालय के अंदर से एक आदमी बाहर निकलता हुआ भी दिख रहा है लेकिन जब तक वह कुछ समझता बम फेंकने वाले शख्स इतने में फरार हो जाता है।

 बता दें कि इस घटना को वेल्लोर में पेरियार की मूर्ति तोड़ने की घटना को मिलाकर देखा जा रहा है। वेल्लोर में मंगलवार रात 6 मार्च को समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी 'पेरियार' की मूर्ति कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। पुलिस का दावा है कि मूर्ति को नशे की हालत में दो शख्स ने तोड़ा है। पुलिस ने इस मामले मे दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

टॅग्स :तमिलनाडुभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी