लाइव न्यूज़ :

खतरे में कुमारास्वामी की कुर्सी! नाराज सिद्धारमैया से मिलने पहुंचे कांग्रेस के 9 विधायक

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 27, 2018 15:45 IST

कर्नाटक में कुमारास्वामी को गठबंधन का मुख्यमंत्री बनाए जाने से सिद्धारमैया खुश नहीं दिखाई दे रहे थे। सूबे में किसी बड़े राजनीतिक उलटफेर की आशंका।

Open in App

मेंगलुरु, 27 जूनः कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कुमारास्वामी की कुर्सी पर एकबार फिर संकट घिरता दिख रहा है। कांग्रेस पार्टी के 9 विधायक और 1 मंत्री नाराज सिद्धारमैया से मिलने रे लिए दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलतानगडी पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी बजट सत्र से पहले ही प्रदेश में कोई बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है। सिद्धारमैया कांग्रेस-जेडी(एस) समन्वयम समिति के भी अध्यक्ष हैं। 

दरअसल, कुमारास्वामी की कुर्सी पर खतरे की आशंका एक वीडियो के बाद और प्रबल हो गई जिसमें सिद्धारमैया जेडी(एस)-कांग्रेस गठबंधन के भविष्य पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं। इस वीडियो को क्षेत्रीय मीडिया ने खूब बढ़ाया। वीडियो में सिद्धारमैया गठबंधन की सरकार का कार्यकाल पूरा करने पर संदेह प्रकट करते हुए कहते हैं, 'पांच साल... मुश्किल है। देखो लोकसभा चुनाव 2019 के बाद क्या होता है।'

यह भी पढ़ेंः- तमिलनाडु: बागी विधायकों की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट सहमत, सुनवाई के लिए एक और जज की नियुक्ति  

वीडियो में सिद्धारमैया कथित रूप से कहा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव तक जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन बना रहेगा। लेकिन उसके बाद गठबंधन जारी रखने पर विचार किया जाएगा। जेडी(एस) कैम्प ने भी अपनी मंशा जाहिर कर दी है। 15 जून को जब मुख्यमंत्री कुमारास्वामी से गठबंधन संकट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 2019 तक उन्होंने कोई खतरा नहीं है। मैं कम से कम एक साल तो मुख्यमंत्री रहूंगा ही।

कर्नाटक में गठबंधन की सरकार बिल्कुल मुहाने पर खड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के कुछ नाराज विधायक बीजेपी से संपर्क भी कर रहे हैं। वहीं दूसरी और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से विधायकों की मुलाकात गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब