लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu Schoolgirl Suicide: मद्रास हाईकोर्ट ने छात्रा का फिर से पोस्टमार्टम करने का दिया आदेश, हिरासत में लिए गए 2 शिक्षक

By रुस्तम राणा | Updated: July 18, 2022 14:37 IST

अदालत का यह फैसला छात्र की मौत के बाद निजी आवासीय स्कूल के परिसर में भीड़ द्वारा की गई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के एक दिन बाद आया है।

Open in App
ठळक मुद्देतोड़फोड़ करने के आरोप में करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका हैहाईकोर्ट ने हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दियापोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संकेत मिला है कि मौत से पहले लड़की को कई चोटें आई थीं

चेन्नई : तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में छात्रा की आत्महत्या के मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने एक बार फिर पोस्टमॉर्टम का आदेश दिया है। अदालत का यह फैसला छात्र की मौत के बाद निजी आवासीय स्कूल के परिसर में भीड़ द्वारा की गई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के एक दिन बाद आया है। अदालत ने पुलिस को दंगाइयों और उन्हें भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

वहीं मामले में स्कूल के दो शिक्षकों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को हुई हिंसक घटनाओं में शामिल होने और स्कूल में तोड़फोड़ करने के आरोप में करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ जारी है। 

अधिकारियों के मुताबिक, लड़की की मौत के सिलसिले में रविवार को 70 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जबकि स्कूल प्रबंधन में वरिष्ठ पदों पर आसीन एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। छात्रा के परिवार ने गणित और रसायन शास्त्र पढ़ाने वाले दो शिक्षकों पर लड़की को पढ़ाई के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

कल्लाकुरिची से करीब 15 किलोमीटर दूर चिन्नासेलम के कनियामूर इलाके के एक निजी आवासीय स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की 13 जुलाई को छात्रावास परिसर में मृत पाई गई थी। कल्लाकुरिची चेन्नई से लगभग 260 किलोमीटर दूर है। लड़की का कमरा छात्रावास की तीसरी मंजिल पर था। उसने ऊपरी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संकेत मिला है कि मौत से पहले लड़की को कई चोटें आई थीं। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की के माता-पिता, रिश्तेदार और पेरियानासलूर के लोग उसकी मौत के मामले में तरह-तरह की आशंकाएं जताते हुए न्याय की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कल्लाकुरिची और कुड्डालोर, दोनों जिलों में प्रदर्शन जारी है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :Madras High CourtTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर