लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी की कार पर पेट्रोल बम से हमला

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:46 IST

Open in App

कोयंबटूर, पांच नवंबर तमिलनाडु के कोयंबटूर में हिंदू महासभा के पदाधिकारी की कार पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस हमले में शामिल दो लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि संगठन की युवा इकाई के सचिव सुभाष अपने घर पर थे तभी बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे उन्होंने कार पर कुछ गिरने की आवाज सुनी, जब वह बाहर आए तो देखा कि घर के सामने खड़ी उनकी कार जल रही है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से आग को बुझाया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीर को खंगाल रही है जिसमें हेलमेट पहने दो लोग पेट्रोल बम वाहन पर फेंकते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में भाजपा के क्षेत्र सचिव जगदीश जब बृहस्पतिवार की रात को अपने घर लौटे तो उन्होंने एयर गन की गोली से घर की एक खिड़की को क्षतिग्रस्त पाया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मकान के परिसर में गोली के 10 खोखे मिले। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए