लाइव न्यूज़ :

ऑडियो क्लिप वायरल होने से पकड़ में आयी नवजात बच्चों को बेचने वाली नर्स, सीबी-सीआईडी करेगी मामले की जांच

By भाषा | Updated: April 29, 2019 20:00 IST

यह मुद्दा उस समय प्रकाश में आया था जब बातचीत का एक ऑडियो टेप वायरल हुआ था जिसमें अमृता ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह 30 साल से इस गिरोह में शामिल है। इस मुद्दे ने राज्य में बवाल मचा दिया था।

Open in App

तमिलनाडु के नमक्कल जिले में एक सेवानिवृत्त सरकारी नर्स द्वारा नवजात शिशुओं को कथित रूप से चुराने और बेचने के मामले की जांच सीबी-सीआईडी शाखा को सौंपी गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि नर्स 30 साल से बच्चों को चुराने और बेचने का काम कर रही थी।सेवानिवृत्त नर्स, उसके पति और एक एंबुलेंस चालक तथा कुछ अन्य लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) टी के राजेंद्रन ने इस मामले की जांच राज्य पुलिस की विशेष जांच प्रकोष्ठ अपराध शाखा-सीआईडी को सौंपने के आदेश जारी किये।इससे पहले, यह मुद्दा उस समय प्रकाश में आया था जब बातचीत का एक ऑडियो टेप वायरल हुआ था जिसमें अमृता ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह 30 साल से इस गिरोह में शामिल है। इस मुद्दे ने राज्य में बवाल मचा दिया था। इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद, तमिलनाडु की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने स्वास्थ्य एवं ग्रामीण कल्याण विभाग के निदेशक को इस दावे पर गौर करने का निर्देश दिया था।क्लिप में, नर्स ने कथित रूप से कहा था कि उन्होंने नवजात बच्चियों को 2.75 लाख रुपये में बेचा और अगर बच्चियां गोरी और अच्छी दिखने वाली होती थीं तो उन्हें तीन लाख रुपये में बेचा जाता था। उन्होंने कहा कि नवजात बालकों को तीन लाख रुपये जबकि अगर वे सुंदर हैं तो 3.75 लाख से चार लाख रुपये में बेचा जाता है।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब