लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु की सरकार ने एक सितंबर से स्कूलों को फिर से खोलने के लिए एसओपी जारी किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:26 IST

Open in App

तमिलनाडु की सरकार ने राज्य में एक सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को फिर से खोले जाने के लिए शुक्रवार को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की । सरकार ने एक सितंबर से 50 फीसदी क्षमता और उपयुक्त एसओपी का पालन करते हुए नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं को फिर से खोलने की अनुमति दे दी। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि नियमित कक्षाएं आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां करे और उपयुक्त एसओपी का पालन करे। एसओपी के मुताबिक स्कूलों को हफ्ते में छह दिन खुलना चाहिए और हर कक्षा को सेक्शन एवं बैच में बांटा जाना चाहिए जिनमें प्रति कक्षा 20 से ज्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए। इसने कहा कि अगर अतिरिक्त कमरे उपलब्ध नहीं हैं तो छात्रों से एक दिन बीच कर क्रमिक आधार पर स्कूल आने के लिए कहा जाना चाहिए। ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा विकल्प के रूप में जारी रहेगा। अगर छात्र चाहें तो उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दी जानी चाहिए। शिक्षकों और छात्रों को स्कूल परिसर के अंदर और बाहर अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा और स्कूलों के लिए एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों का टीकाकरण कराना जरूरी है। एसओपी में बताया गया है कि स्कूल खोलने से पहले स्वास्थ्य, सफाई एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक स्कूल परिसरों, फर्नीचर, हैंडरेल, दरवाजे और खिड़कियों को ठीक से साफ करना होगा और उन्हें संक्रमणमुक्त बनाना होगा। साबुन एवं पानी के साथ ही हाथ धोने की सुविधा मुहैया करानी होगी और इसके अलावा हर कक्षा में सेनेटाइजर उपलब्ध कराना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्टKarnataka News: गुरुकुल आवासीय स्कूल में सो रहे छात्रों पर सहपाठी ने किया हमला, लोहे की रॉड से मारा, 1 की मौत

क्राइम अलर्टDelhi: लोधी रोड, झंडेवालान से लेकर रोहिणी तक, दिल्ली की कई स्कूलों को मिली धमकी; बम डिस्पोजल स्क्वॉड की जांच जारी

भारतBharat Bandh: क्या आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? ट्रेड यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल

भारतBihar: स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद बिगड़ी छात्रों की तबीयत, 70 से ज्यादा बच्चों की हालत खराब

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील