लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार का सरकारी कर्मचारियों के लिए फरमान, ड्यूटी के दौरान फॉलो करना होगा ये ड्रेस कोड

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 3, 2019 10:19 IST

तमिलनाडु: प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि सभी सरकारी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान फॉर्मल कपड़े पहनेंगे। महिलाएं साड़ी, सलवार-कमीज और चूड़ीदार दुपट्टा पहन सकती हैं।

Open in App

तमिलनाडु सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नया फरमान जारी किया है, जिसमें ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। वहीं, सरकार की ओर साफ कर दिया है कि पारंपरिक परिधान में अब कोई भी सरकारी कर्मचारी ऑफिस नहीं आएगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने यह निर्णय इस वजह से लिया है ताकि भारतीय परंपरा ऑफिस में दिखाई दे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि सभी सरकारी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान फॉर्मल कपड़े पहनेंगे। महिलाएं साड़ी, सलवार-कमीज और चूड़ीदार दुपट्टा पहन सकती हैं। वहीं, पुरुष शर्ट-पैंट या फिर वेश्टी पहन सकते हैं। इन सब के अलावा कर्मचारियों को ऑफिस के दौरान किसी भी परिधान को पहनने की इजाजत नहीं होगी।  वहीं सरकार के इस आदेश के बाद सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह का कदम कितना सही है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है, जबकि चुने हुए नेता पारंपरिक परिधान पहनकर विधानसभा में बैठ सकते हैं। यह दो तरीके का रवैया है।  

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया