लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने नीतीश कुमार को सफल कार्यकाल की बधाई दी

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:15 IST

Open in App

चेन्नई, 16 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगातार चौथे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सोमवार को बधाई दी और उनकी सफलता की कामना की।

नीतीश कुमार को भेजे गए बधाई संदेश में पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रिकॉर्ड चौथी बार (कार्यकाल) शपथ ग्रहण करने पर मैं आपको बधाई देता हूं और आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।’’

जद(यू) प्रमुख कुमार ने दो दशक में सातवीं बार सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।

कुमार (69 वर्षीय) ने पटना में आयोजित एक समारोह के दौरान आज लगातार चौथे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण