लाइव न्यूज़ :

पुलिस से बहस के दौरान गुस्से से तमतमाए BJP नेता ने कहा, तुम हिन्दू विरोधी हो और भ्रष्ट भी

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 16, 2018 11:48 IST

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को बीजेपी नेता एच राजा पुदुकोट्टाई जिले में गणेशचतुर्थी के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली यात्रा को लेकर पुलिस से भिड़ गए और उनकी जमकर बहस हो गई।

Open in App

चेन्नई, 16 अगस्तः अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बेजेपी) के नेता एच. राजा इस बार प्रदेश पुलिस से उलझ गए और उन्होंने उसे हिन्दू विरोधी और भ्रष्ट करार दिया। यह वाक्या उस समय हुआ जब गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में गणपति की यात्रा निकालने के मार्गे को लेकर बातचीत हो रही थी।  

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को बीजेपी नेता एच राजा पुदुकोट्टाई जिले में गणेशचतुर्थी के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली यात्रा को लेकर पुलिस से भिड़ गए और उनकी जमकर बहस हो गई। इस दौरान गुस्से से तमतमाए नेता ने पुलिस को जमकर लताड़ा। साथ ही साथ पुलिस से कहा कि तुम हिन्दू विरोधी हो और भ्रष्ट भी। आपको बता दें कि एच. राजा कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। उन्होंने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर राज्य में पेरियार की मूर्ति तोड़ने की अपील की थी। उन्होंने त्रिपुरा में रूसी क्रांति के नायक व्लादिमिर लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने के बाद विवादित बयान दिया था। उन्होंने अपने फेसबुक पेज लिखा था, 'लेनिन कौन है, लेनिन और भारत के बीच क्या संबंध है? भारत और कम्युनिस्टों के बीच क्या संबंध है? आज त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति हटाई गई और कल तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति होगी।' हालांकि बाद में इस पोस्ट को हटा दिया था।  

इसके अलावा उन्होंने डीएमके नेता कनिमोझी को करुणानिधि की अवैध संतान बताया था। राजा ने अपने ट्वीट में कहा कि तमिलनाडु के पत्रकार सिर्फ राज्यपाल को लेकर सवाल कर रहे हैं। वे उस व्यक्ति को लेकर सवाल क्यों नहीं उठाते, जिनकी एक अवैध बेटी है और जिसे राज्यसभा सदस्य बनाया गया है। वहीं, डीएमके नेता कनिमोझी ने इस पर कहा था कि वह एच राजा की बातों का कोई जवाब नहीं देंगी। वह उनके स्तर तक नहीं गिर सकती हैं। लेकिन, इस पर बीजेपी को जरूर बोलना चाहिए।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब