लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनावः अन्नाद्रमुक एमएलए के ड्राइवर के घर आयकर विभाग का छापा, 1 करोड़ कैश बरामद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2021 13:26 IST

Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु में विधान सभा की 234 सीटों पर छह अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दो मई को वोट की गिनती की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने ‘बिना लेखा-जोखा’ वाली 16 करोड़ से ज्यादा की नकदी जब्त की थी।करीब 80 करोड़ रुपये की काली कमाई का भी पता लगाया।तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए एक चरण में छह अप्रैल को चुनाव होना है।

Tamil Nadu Assembly Election: आयकर विभाग की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के अधिकारियों ने तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक विधायक आर. चंद्रशेखर के ड्राइवर अलगरासामी के ठिकानों पर छापेमारी की। चंद्रशेखर तमिलनाडु के त्रिची जिले में मनाप्पराई निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अलगरासामी पिछले नौ वर्षों से विधायक के साथ काम कर रहे हैं। कोविलपट्टी गांव के थंगापंडी और मुरुगनंथम में विधायक के दो अन्य सहयोगियों के आवासों पर भी छापे मारे गए। आयकर विभाग टीम ने एक करोड़ रुपये जब्त किए। 

सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध कर चोरी के मामले में छापेमारी आज सुबह शुरू हुई। चंद्रशेखर तमिलनाडु के त्रिची जिले में मनाप्पराई निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। आईटी अधिकारियों ने कहा कि बेहिसाब धन 500 रुपये के नोट के रूप में इकट्ठा किया गया था।

मणपाराई विधान सभा क्षेत्र का 2008 से प्रतिनिधित्व करने के बाद चंद्रशेखर अब यहां फिर से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। मणिथानेया मक्कल काची (MKM) के प्रदेश महासचिव पी. अब्दुल समद, चंद्रशेखर के खिलाफ द्रमुक गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

 चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद से तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से भारी धनराशि जब्त की जा रही है। आयकर और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने 15. मार्च (आईएएनएस) के मक्कल नीडि माईम (एमएनएम) के कोषाध्यक्ष के आवास और कार्यालय से 11.5 करोड़ रुपये की राशि जब्त की थी।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और पिछले कई सप्ताह से आयकर विभाग के अधिकारी राज्य के राजनीतिक पदाधिकारियों सहित कई लोगों के यहां छापेमारी कर रहे हैं।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021आयकर विभागएआईडीएमकेसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो