लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: तिरुपुर में बस और ट्रक के बीच भयंकर टक्कर, 19 लोगों की मौत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 20, 2020 09:47 IST

तमिलनाडु के तिरुपुर जिले के अविनाशी कस्बे में एक बस और एक ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, जो बस ट्रक से टकराई, वह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के तिरुपुर जिले के अविनाशी कस्बे में एक बस और एक ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। अविनाशी के उप तहसीलदार ने बताया कि हादसे में जिन लोगों की मौत हो गई, उनमें 14 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

तमिलनाडु के तिरुपुर जिले के अविनाशी कस्बे में एक बस और एक ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, जो बस ट्रक से टकराई, वह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की है। 

अविनाशी के उप तहसीलदार ने बताया कि हादसे में जिन लोगों की मौत हो गई, उनमें 14 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, बस कर्नाटक के बेंगलुरु से केरल के एर्णाकुलम जा रही थी। मृतकों के शवों को तिरुपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पलक्कड़ के जिला कलेक्टर को हादसे के पीड़ितों को आपातकालीन चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का निर्देश दिया है। मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि तमिलनाडु सरकार और तिरुपुर के जिला कलेक्टर के सहयोग से सभी संभव राहत उपाय किए जाएंगे।

केरल के परिवहन मंत्री ए.के. ससींद्रन ने कहा कि केरल राज्य सड़क परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। केरल राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक एक जांच करेंगे और रिपोर्ट सौंपेंगे।

परिवहन मंत्री ससींद्रन और एक मंत्री वीएस सुनील कुमार घटना स्थल का दौरा करेंगे।

 

 

टॅग्स :तमिलनाडुसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया