लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में भारी बारिश से तबाही, दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2019 09:37 IST

क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एन पुविरासन ने संवाददाताओं से कहा कि ऊपरी वायु प्रवाह के कारण राज्य में भारी बारिश हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश, एक की मौतअगले 24-48 घंटे में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

तमिलनाडु के मेट्टुपलायम में भारी बारिश के कारण एक दीवार के चार मकानों पर गिरने से चार महिलाओं सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय इन घरों में कई लोग थे। भारी बारिश के कारण पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी निजी परिसर की दीवार गिर गई। पुलिस ने बताया कि बचाव कर्मियों ने अभी तक नौ शव बरामद किए गए हैं। 

तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश, एक की मौत

उत्तर-पूर्व मानसून के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों और पड़ोसी राज्य पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई। चेन्नई में बारिश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश होने का पुर्वानुमान जताया है। क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एन पुविरासन ने संवाददाताओं से कहा कि ऊपरी वायु प्रवाह के कारण राज्य में भारी बारिश हुई है।

उन्होंने कहा कि अगले 24-48 घंटे में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। लेकिन रामनाथपुरम, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, वेल्लोर, तिरुवल्लुर, तिरुवन्नमलाई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी वर्षा हो सकती है। उन्होंने अरब सागर में दबाव का क्षेत्र बनने के कारण वायु गति बढ़ने की संभावना को देखते हुए मछुआरों को केप कोमोरिन और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

इस बीच शहर के पुलिस आयुक्त ए के विश्वनाथन ने चेन्नई में स्थिति का जायजा लिया और भारी वर्षा के बाद उपायों की समीक्षा की। विश्वनाथन ने संवाददाताओं से कहा कि स्थित को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के लिए कह दिया गया है।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया