लाइव न्यूज़ :

कर वसूलने में असफल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें : मद्रास उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:46 IST

Open in App

चेन्नई, 28 जुलाई मद्रास उच्च न्यायालय ने वाणिज्य कर विभाग को निर्देश दिया कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों को उन मामलों की पहचान करने का उचित आदेश दे, जिनमें कर संग्रह या बकाया कर वसूलने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई या मियाद पूरी होने के बाद कदम उठाए गए।

अदालत ने वाणिज्य कर एवं पंजीकरण के सचिव और वाणिज्यिक कर आयुक्त को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे उचित कार्रवाई उन अधिकारियों के खिलाफ शुरू करें जो ऐसी गलतियों, लापरवाही और ड्यूटी में खामी के लिए जिम्मेदार या जवाबदेह हैं।

न्यायमूर्ति एम एस सुब्रमण्यम ने हाल में दिए फैसले में कहा, ‘‘अगर कदाचार या अन्य खामी साबित होती है तो उन अधिकारियों से राजस्व को हुए नुकसान की वसूली के लिए आगे की कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।’’

अदालत ने यह निर्देश जी ई गोविंदराज की रिट याचिका को अनुमति देने के साथ दिया, जिन्होंने वर्ष 2000-01 और 2001-02 के लिए बिक्री कर वसूलने के लिए अरिसिपलयम आकलन क्षेत्र के सहायक आयुक्त द्वारा वर्ष 2012 में जारी नोटिस को चुनौती दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले