लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे के खिलाफ तजिंदर बग्गा ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत, उद्धव ठाकरे पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: June 23, 2022 07:30 IST

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। उद्धव ठाकरे की कोरोना रिपोर्ट कल सुबह पॉजिटिव आई थी। हालांकि बाद में बताया गया कि उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा नेता ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत।तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने उद्धव ठाकरे पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है।उद्धव ठाकरे की कोरोना रिपोर्ट कल सुबह पॉजिटिव आई थी, हालांकि बाद में बताया गया कि आरटीपीसीआर टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव थी।

मुंबई: भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर अपने समर्थकों से मिलने के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी की ओर से बुधवार को जानकारी दी गई थी कि सीएम उद्धव ठाकरे टेस्ट के बाद कोविड -19 से संक्रमित पाए गए हैं। सीएम ने बुधवार को अपने वेबकास्ट के दौरान भी संक्रमित होने की पुष्टि की।

हालांकि, इसके बाद बुधवार रात उद्धव ठाकरे सीएम आवास छोड़कर मातोश्री चले गए। इस दौरान मातोश्री पहुंचने पर वे गाड़ी से बाहर निकलकर अपने समर्थकों का अभिवादन करते नजर आए।

ऐसे में बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ मुंबई के मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में कोविड नियमों का उल्लंघन करने और लोगों से मिलने की शिकायत दर्ज कराई। तजिंदर बग्गा ने पुलिस को की गई शिकायत की एक तस्वीर भी ट्वीट की।

शिकायत में कहा गया है, 'कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मरीज किसी से नहीं मिल सकता और उसे आइसोलेशन में रहना चाहिए... सीएम उद्धव ठाकरे ने कोविड प्रोटोकॉल तोड़ा और अपने समर्थकों से मुलाकात की।"

भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी उद्धव ठाकरे द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर सवाल उठाया।

उन्होंने ट्वीट किया, 'हमें बताया गया था कि उद्धव ठाकरे कोविड संक्रमित हैं। लेकिन वह तब से शरद पवार से उनके आवास पर मिले और लोगों के बीच चले गए, जो उन्हें घर वापस जाने के लिए देखने पहुंचे थे। उन्हें सबसे पहले पर स्थान नहीं छोड़ना चाहिए था। यह सब वजहें है कि शिवसेना के विधायक विद्रोह कर रहे हैं।'

बता दें कि महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें कल सामने आई थीं। हालांकि, बाद में बताया गया कि उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेतेजिंदर पाल सिंह बग्गामहाराष्ट्रशिव सेनाएकनाथ शिंदेकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला