लाइव न्यूज़ :

विवाद के बीच भारतीय पुरातत्व विभाग ने की ताजमहल के तहखाने में बंद 22 कमरों की तस्वीरें जारी

By रुस्तम राणा | Updated: May 16, 2022 21:19 IST

आगरा एएसआई के अनुसार, तस्वीरें जनवरी 2022 के न्यूजलेटर के रूप में एएसआई की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं, कोई भी उनकी वेबसाइट पर जाकर इन तस्वीरों को देख सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइसी साल मरम्मत के लिए खुलवाए गए थे बंद कमरों के दरवाजेतस्वीरें जनवरी 2022 के न्यूजलेटर के रूप में एएसआई की वेबसाइट पर उपलब्ध

नई दिल्ली: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल के तहखाने में 22 बंद कमरों को लेकर विवाद के बीच इन कक्षों की कुछ तस्वीरें जारी कर दी हैं। आगरा एएसआई के अनुसार, तस्वीरें जनवरी 2022 के न्यूजलेटर के रूप में एएसआई की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं, कोई भी उनकी वेबसाइट पर जाकर इन तस्वीरों को देख सकता है। एएसआई के अनुसार, ये तस्वीरें उस दौरान ली गई थीं जब साल 2022 में इनकी मरम्मत की गई थी।

गौरतलब है कि 12 मई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने ताजमहल के "इतिहास" की तथ्यान्वेषी जांच की मांग वाली एक याचिका को खारिज कर दिया था और इस याचिका में  ताजमहल के तहखानों के "22 कमरों" के दरवाजे खोलने की मांग की गई थी, जिससे यह जाना जा सके कि उन बंद कमरों में क्या छिपा है। 

भाजपा की अयोध्या इकाई के मीडिया प्रभारी रजनीश सिंह द्वारा लखनऊ पीठ में रिट याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि ताजमहल एक शिव मंदिर है जिसे तेजो महालय के नाम से जाना जाता है, सरकार से इसे प्रकाशित करने के लिए एक तथ्य-खोज समिति का गठन करने के लिए कहा गया है। 

हालांकि अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि आप एक समिति के माध्यम से तथ्यों की खोज की मांग कर रहे हैं, आप कौन होते हैं, यह आपका अधिकार नहीं है और न ही यह आरटीआई अधिनियम के दायरे में है, हम आपकी दलील से सहमत नहीं हैं।

वहीं एएसआई के अधिकारियों ने कहा था कि उन कमरों में कोई रहस्य नहीं है, वे सिर्फ संरचना का हिस्सा हैं, और ताजमहल के लिए अद्वितीय नहीं हैं, बल्कि उस समय में बने मुगल-युग के कई मकबरे हैं। 

टॅग्स :ताज महलArchaeological Survey of India
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

ज़रा हटकेVIDEO: घने कोहरे में गायब हुआ ताजमहल, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: ताजमहल के सामने युवक ने भगवा झंडा लहराया, आरती कर 'बम-बम भोले' के नारे लगाए

क्राइम अलर्टअलीगढ़ः साहब मेरी पत्नी अंजुम और 4 बच्चे 15 अप्रैल से लापता है?, पति शाकिर ने दर्ज कराई शिकायत, दूसरे शख्स के साथ ताजमहल में दिखाई दी, देखें वीडियो

भारतविश्व विरासत दिवसः मानव सभ्यता की धरोहर सहेजने की पुकार?, केवल पत्थर, ईंट और स्थापत्य का ढांचा नहीं बल्कि...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?