लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के CM कुमारस्वामी बोले, मेरे बेटे की उम्मीदवारी के खिलाफ सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा है अभियान 

By भाषा | Updated: March 12, 2019 20:26 IST

कुमारस्वामी ने निखिल की उम्मीदवारी के खिलाफ एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘समर्थक और विरोधी विचार हर कहीं होंगे। कई नेता हैं जो कहीं और जन्मे, कहीं और जीते और संसद तथा विधानसभा के सदस्य बन गए।’’ 

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मांड्या संसदीय सीट से अपने अभिनेता बेटे निखिल कुमारस्वामी के चुनाव लड़ने का विरोध करने वाले आलोचकों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि उनके बेटे की उम्मीदवारी के खिलाफ ‘‘सुनियोजित’’ अभियान चलाया जा रहा है।

अपने बेटे का प्रचार करने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे कुमारस्वामी ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं वे मतदाता नहीं हैं। असली मतदाता गांवों में है और वे ही फैसला लेंगे। उन्होंने दावा किया कि निखिल की उम्मीदवारी के खिलाफ ‘‘सुनियोजित’’ अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि येद्दियुरप्पा और उनके समेत कई शीर्ष नेता कहीं और जन्मे जबकि उनकी राजनीतिक गतिविधियां कहीं और रही हैं।

कुमारस्वामी ने निखिल की उम्मीदवारी के खिलाफ एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘समर्थक और विरोधी विचार हर कहीं होंगे। कई नेता हैं जो कहीं और जन्मे, कहीं और जीते और संसद तथा विधानसभा के सदस्य बन गए।’’ 

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम लोगों के समक्ष जाएंगे और लोग फैसला लेंगे...जो लोग सोशल मीडिया या फेसबुक पर टिप्पणी कर रहे हैं वे मतदाता नहीं हैं, मतदाता गांवों में है। गांव के मतदाता इस पर फैसला लेंगे।’’ 

गौरतलब है कि मांड्या में निखिल की उम्मीदवारी के खिलाफ विपक्ष निशाना साध रहा है। वहीं जद(एस) के समर्थक होने का दावा करने वाले कार्यकर्ताओं ने अपने परिवार के किसी सदस्य को लाभ पहुंचाने की खातिर पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने के लिए पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा। उनका आरोप है कि निखिल जिले में पार्टी की गतिविधियों में शामिल भी नहीं हैं। 

देवेगौड़ा परिवार की ‘‘वंशवाद की राजनीति’’ के विरोध में कुछ दिन पहले मांड्या में ‘‘निखिल वापस जाओ’’ नाम के एक सोशल मीडिया अभियान ने जोर पकड़ा। 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब