लाइव न्यूज़ :

NRI का तीन महीने के भीतर बन जाएगा आधार कार्ड, जानें यूआईडीएआई ने क्या कहा

By भाषा | Updated: September 1, 2019 13:28 IST

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यह भी कहना है कि ‘‘हम उपयुक्त प्रौद्योगिकी बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं और हम एक ‘मिलने का समय’ तय करने की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे ताकि देश से बाहर रह रहे लोग भी एक तय समय, नियत जगह की मांग कर सकें ताकि वे जैसे ही भारत आएं जल्द से जल्द आसानी से अपने आधार को बनवा सकें।’’

Open in App

भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को 180 दिन की अनिवार्य समयसीमा के बिना आधार कार्ड जारी करने की सुविधा तीन महीने के भीतर उपलब्ध हो जाएगी।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का कहना है कि वह बजट में घोषित इस व्यवस्था के लिए अपनी प्रणाली को तीन माह में तैयार कर लेगा।

यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडेय ने पीटीआई-भाषा से कहा कि प्राधिकरण की प्रणाली को इस सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है और अनिवार्य विधायी कदमों को जल्द अधिसूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रणाली तीन माह के भीतर तैयार हो जाएगी।

पांडेय ने कहा, ‘‘हम उपयुक्त प्रौद्योगिकी बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं और हम एक ‘मिलने का समय’ तय करने की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे ताकि देश से बाहर रह रहे लोग भी एक तय समय, नियत जगह की मांग कर सकें ताकि वे जैसे ही भारत आएं जल्द से जल्द आसानी से अपने आधार को बनवा सकें।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पांच जुलाई के बजट भाषण में घोषणा की थी, ‘‘मैं भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों को उनके देश आने पर 180 दिन की सीमा के बगैर आधार कार्ड जारी करने का प्रस्ताव करती हूं।’’

इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को एक अधिसूचना जारी करनी होगी जिसका अभी इंतजार है। इस बीच यूआईडीएआई ने भोपाल और चेन्नई में हाल ही में दो और आधार सेवा केंद्रों को शुरू कर दिया है।

उसका लक्ष्य आने वाले महीनों में देश में ऐसे कुल 114 सेवा केंद्र शुरू करने का है। आधार सेवा केंद्र को पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर ही खोला जाएगा। इसमें देशभर के 53 शहरों में यह सेवा शुरू की जाएगी जिस पर 300 से 400 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है।

टॅग्स :आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील