लाइव न्यूज़ :

'मनीष सिसोदिया होते तो मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता', स्वाति मालीवाल को याद आए पूर्व डिप्टी सीएम, 'आप' पर CCTV फुटेज गायब करने का आरोप लगाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 19, 2024 11:04 IST

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने शनिवार रात दावा किया कि 13 मई की घटना का सीसीटीवी फुटेज ‘गायब’ कर दिया गया है और संपादित वीडियो जारी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मालीवाल से 13 मई को कथित तौर पर मारपीट की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल को याद आए पूर्व डिप्टी सीएमकहा- 'मनीष सिसोदिया होते तो मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता'मालीवाल ने दावा किया कि 13 मई की घटना का सीसीटीवी फुटेज ‘गायब’ कर दिया गया है

Swati Maliwal Assault Case: 'आप' राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर मार-पीट करने के आरोपी दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को अदालत ने पांच दिनों की हिरासत में भेज दिया है। इस बीच एक रिपोर्ट आई कि सीएम हाउस के सीसीटीवी से छेड़छाड़ की गई है। बिभव कुमार का फोन भी फॉर्मेट हो चुका है और सीसीटीवी फुटेज में मालीवाल से मारपीट वाली वीडियो नहीं है।

इस रिपोर्ट पर स्वाति मालीवाल ने प्रतिक्रिया दी है और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को याद किया है। मालीवाल ने एक्स पर लिखा, "किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ़ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे, आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने CCTV फुटेज ग़ायब किए और Phone format किया? काश इतना ज़ोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता। वो यहाँ होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता!"

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने शनिवार रात दावा किया कि 13 मई की घटना का सीसीटीवी फुटेज ‘गायब’ कर दिया गया है और संपादित वीडियो जारी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मालीवाल से 13 मई को कथित तौर पर मारपीट की गई थी। पुलिस केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को शनिवार को मारपीट मामले में मुख्यमंत्री आवास से ले गई थी और बाद में गिरफ्तार कर लिया था। 

मालीवाल ने आरोप लगाया, ‘पहले बिभव ने मुझे बेरहमी से पीटा। उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा और लात मारी। जब मैंने खुद को छुड़ाया और 112 नंबर पर फोन किया तो वह बाहर गये, सुरक्षाकर्मियों को बुलाया और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।’ उन्होंने दावा किया, ‘वीडियो का वह लंबा हिस्सा संपादित कर दिया गया है और केवल 50 सेकेंड का वीडियो जारी किया गया।’ उन्होंने कहा कि अब फोन ‘फॉर्मेट’ हो गया और पूरा वीडियो डिलीट हो गया? सीसीटीवी फुटेज भी गायब कर दी गई है। यह बहुत बड़ी साजिश है।   दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (महिला की गरिमा का अपमान करना), और 323 (स्वेच्छा से) के तहत एफआईआर दर्ज की। 

टॅग्स :स्वाति मालीवालAam Aadmi Partyमनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवालदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी