लाइव न्यूज़ :

SC/ST Act के खिलाफ बोले शंकराचार्य, पीएम मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी और बीजेपी को बताया हिन्दू विरोधी

By भाषा | Updated: September 8, 2018 18:26 IST

द्वारका-शारदापीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा, ‘‘अच्छे और बुरे लोग तो सभी जातियों में होते हैं। ऐसे में यह कानून एक खतरनाक हथियार साबित होगा।

Open in App

द्वारका-शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुे शुक्रवार (सात सितंबर) को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया एससी-एसटी (अत्याचार रोकथाम) संशोधित विधेयक भारतीय समाज में विभाजन पैदा करेगा।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून पर टिप्पणी करते हुए द्वारका-शारदापीठ की प्रतिनिधि डॉ दीपिका उपाध्याय द्वारा उनकी ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, शंकराचार्य ने अजा, अजजा कानून के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तक को आड़े हाथ लिया।

शंकराचार्य ने पीएम मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी सहित भारतीय जनता पार्टी और उनके नेतृत्व की सरकार के इस कार्य को हिन्दू विरोधी बताया। 

स्वरूपानंद इस समय वृन्दावन के अटल्ली चुंगी स्थित उड़िया आश्रम में चातुर्मास प्रवास पर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छे और बुरे लोग तो सभी जातियों में होते हैं। ऐसे में यह कानून एक खतरनाक हथियार साबित होगा। जिसमें कि कहने मात्र से दूसरों को जेल हो जाय, यह अनुचित है। इससे लोगों में एक-दूसरे के प्रति घृणा बढ़ेगी। हम भी चाहते हैं कि दलित वर्ग का कल्याण हो, उनके साथ भेदभाव न हो। लेकिन इस कानून से वर्ग भेद होगा और देश बहुत पीछे चला जाएगा।’’

टॅग्स :SC/ST एक्टनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos