लाइव न्यूज़ :

स्वरा-फहाद के रिसेप्शन में पहुंचे राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल अखिलेश यादव और जया बच्चन; तस्वीरें-वीडियो आए सामने

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2023 15:17 IST

 स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद के रिसेप्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व शशि थरूर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सपा सांसद जया बच्चन, अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता नजर आए...

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में फहद अहमद के साथ शादी कर ली थी।फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा शाखा ‘समाजवादी युवजन सभा’ के प्रदेश अध्यक्ष हैं।स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद के रिसेप्शन में कई बड़े नेता शामिल हुए।

नई दिल्लीः दिल्ली में गुरुवार को अभिनेत्री स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद के रिसेप्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व शशि थरूर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सपा सांसद जया बच्चन समेत कई नेता पहुंचे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अपनी पार्टी के नेता फहद अहमद और अभिनेत्री स्वरा भास्कर की शादी से जुड़े समारोह में शामिल हुए।

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की और स्वरा-फहद सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। फहद सपा के यूथ विंग 'समाजवादी युवजन सभा' की महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हैं। स्वरा फहद के रिसेप्शन में सुप्रिया सुले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी भी शामिल हुए थे। अखिलेश यादव द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर में सपा नेता के साथ सीताराम येचुरी नजर आ रहे हैं।

 स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में फहद अहमद के साथ शादी कर ली थी। ‘वीरे दी वेडिंग’ की अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अहमद को टैग करते हुए इस बात की जानकारी साझा की थी। फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा शाखा ‘समाजवादी युवजन सभा’ के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

स्वरा ने अपने पति फहद के साथ वाले एक वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश कर रहे थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद जिरार अहमद। इस दिल में हलचल है, लेकिन तुम्हारे लिए।”

अभिनेत्री (34) के पोस्ट को साझा करते हुए 31 वर्षीय अहमद ने लिखा था- मुझे कभी नहीं पता था कि हलचल इतनी खूबसूरत हो सकती है स्वरा भास्कर। भास्कर को आखिरी बार कॉमेडी फिल्म ‘जहां चार यार’ (2022) में देखा गया था।

टॅग्स :स्वरा भाष्करराहुल गांधीजया बच्चनअखिलेश यादवअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'