लाइव न्यूज़ :

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण: तमिलनाडु के पेद्दापल्ली जिले को पहला स्थान, किया गया सम्मानित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 20:22 IST

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण: इस सर्वे में गावों की आगंनबाड़ियों, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक शौचालयों आदि का सर्वेक्षण किया गया था। इस दौरान आम जनता की भी राय जानी गई थी।

Open in App

देश के स्वच्छता सर्वेक्षण, ग्रामीण में देश में पहला स्थान तमिलनाडु के पेद्दापल्ली जिले को मिला है। वहीं, दूसरे स्थान पर हरियाणा का फरीदाबाद जिला है। तीसरे स्थान पर हरियाणा का ही रेवाड़ी जिला रहा। केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री डीवी सदानन्द गौड़ा ने इन जिलों को मंगलवार को सम्मानित किया। इसकी घोषणा 2 अक्टूबर को ही की गई थी। 

इस सर्वे में गावों की आगंनबाड़ियों, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक शौचालयों आदि का सर्वेक्षण किया गया था। इस दौरान आम जनता की भी राय जानी गई थी। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2019 के विजेताओं की घोषणा दो अक्टूबर को गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में की गई थी। इस सर्वेक्षण में देश के कई जिलों की 17 हजार 209 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। इसमें हरियाणा प्रदेश के सभी 22 जिलों को शामिल किया गया था। 

इस उपलब्धि के लिए फरीदाबाद के जिला उपायुक्त अतुल द्विवेदी को सम्मानित किया गया। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मंगलवार को प्रवासी भारतीय केंद्र नई दिल्ली में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में फरीदाबाद को सम्मानित किया गया। जिला के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शहरों की तर्ज पर गावों में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में फरीदाबाद जिला को देश में दूसरा स्थान मिला है। 

(भाष इनपुट)

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"