लाइव न्यूज़ :

सीसीटीवी में नजर आ रहा संदिग्ध रिमोट कंट्रोल अखबारों का बंडल निकला

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:55 IST

Open in App

जम्मू, 29 जून जम्मू शहर के बाहरी इलाके में एक सैन्य स्टेशन के ऊपर दो ड्रोन देखे जाने के मामले में सुराग की तलाश कर रहे जांचकर्ताओं ने सीसीटीवी की एक तस्वीर में जिस वस्तु के रिमोट कंट्रोल होने का संदेह जताया था, वह अखबारों का एक बंडल निकला।

सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि सीसीटीवी में रात के अंधेरे में दो लोगों पर सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाने का नाकाम प्रयास करने और उनके आतंकवादी होने का संदेह व्यक्त किया गया था लेकिन वास्तव में वे एक क्षेत्रीय भाषा के समाचार पत्र के विक्रेता और वितरक थे।

सेना के सतर्क जवानों ने रत्नुचक-कालूचक स्टेशन के ऊपर उड़ रहे दो ड्रोन पर रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को गोलीबारी कर सैन्य प्रतिष्ठान पर हमले की एक कोशिश को नाकाम कर दिया था। अधिकारियों ने आतंरिक जांच की और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया कि एक कार सड़क पर रक्षा प्रतिष्ठान के साथ बहुत धीमी गति से गुजरती देखी गई। सुरक्षा बलों ने विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार के पास ‘‘रिमोट कंट्रोल’’ जैसा कुछ होने के बारे में सोचा था और यह सब सोमवार की रात 2.40 बजे के बाद हुआ जब दूसरा ड्रोन देखा गया।

सैन्य स्टेशन जम्मू को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।

सुरक्षा एजेंसियों ने बाद में सीसीटीवी फुटेज से कार के साथ-साथ मोटरसाइकिल मालिकों की पहचान की। सूत्रों ने बताया कि जो व्यक्ति कार चला रहा था, वह स्थानीय भाषा के अखबार का वितरक निकला, जबकि मोटरसाइकिल मालिक उसी अखबार का विक्रेता था और ‘‘रिमोट कंट्रोल’’ अखबारों का एक बंडल निकला, जो दूरदराज के गांवों में वितरण के लिए था।

समाचार पत्रों के संस्करणों का रात के दौरान वितरण किया जाता है ताकि वे दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंच सकें। इस घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में, पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और घटना की एक दैनिक डायरी प्रविष्टि की, लेकिन ड्रोन देखे जाने के बारे में जांच जारी रखी है।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया था कि रविवार देर रात पौने 12 बजे एक ड्रोन और दो बजकर 40 मिनट पर दूसरा ड्रोन देखा गया।

गौरतलब है कि कालूचक सैन्य स्टेशन पर 2002 में आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें 10 बच्चों समेत 31 लोग मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब