लाइव न्यूज़ :

ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:54 IST

Open in App

बांदा जिले में तिंदवारी थानाक्षेत्र के बेंदा गांव में मंगलवार की रात एक युवती की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। युवती के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।तिंदवारी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रदीप कुमार यादव ने बुधवार को बताया कि बेंदा गांव में मंगलवार की रात जयकरन की पत्नी कौशल्या (26) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। घनसौल गांव के रहने वाले उसके पिता पप्पू वर्मा ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। यादव ने बताया कि युवती के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया गया है लेकिन, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, जिससे जांच के लिए उसका बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कौशल्या के ससुराल वालों ने सर्पदंश से उसकी मौत होने की बात कही है, जबकि मायके पक्ष ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, लेकिन वे हत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। यादव ने कहा, "हम मायके पक्ष के आरोपों की जांच कर रहे हैं और बिसरा की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील