लाइव न्यूज़ :

नोएडा की एक कंपनी में मिस्त्री का काम करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत

By भाषा | Updated: January 1, 2021 13:19 IST

Open in App

नोएडा, एक जनवरी थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-2 में स्थित एक कंपनी के कारखाने में बिजली मिस्त्री का काम करने वाले एक व्यक्ति की शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक आर. के. सिंह ने बताया कि सेक्टर 2 के डी- ब्लॉक में स्थित कारखाने में बिजली मिस्त्री के रूप में कार्यरत राघव झा बृहस्पतिवार रात अपने घर के लिए निकला लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई।

पुलिस के अनुसार झा ने अपने साथी कर्मचारियों को जानकारी दी जो उसे कारखाने में ले आए और गार्ड रूम में उसे आराम करने को कहा।

सिंह के अनुसार शुक्रवार सुबह झा मृत अवस्था में मिला जिसकी जानकारी कंपनी के प्रबंधक ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि राघव झा शराब पीने का आदी था और देर रात को भी वह शराब पीकर निकला था। पुलिस को शक है कि शराब का ज्यादा सेवन उसकी मौत की वजह हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"