लाइव न्यूज़ :

केरल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में संदिग्ध माओवादी की मौत

By भाषा | Updated: November 3, 2020 15:02 IST

Open in App

वायनाड (केरल), तीन नवंबर केरल पुलिस और वाम चरमपंथी समूह के बीच मंगलवार तड़के हुई कथित मुठभेड़ में एक संदिग्ध माओवादी मारा गया।

पुलिस ने बताया कि राज्य के विशेष पुलिस दस्ते थंडरबोल्ट और माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ पदिंजरेतरा थाना क्षेत्र के बनसुरा जंगल वाले इलाके में हुई।

सूचना के अनुसार खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘हमें अभी मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी मिलनी बाकी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया है।’’

वहीं स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक मुठभेड़ के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

वेल्लामुंडा थाने के अधिकारियों ने बताया कि वे मुठभेड़ स्थल की ओर जा रहे हैं, अन्य सूचना मिलनी शेष है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल