लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एनकाउंटर के बाद ISIS का संदिग्ध गिरफ्तार, आरोपी के पास से आईईडी बरामद

By सुमित राय | Updated: August 22, 2020 09:08 IST

दिल्ली के धौलाकुआं से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध आईएसआईएस से बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दिल्ली के धौलाकुआं से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है।आतंकी का संबंध आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से बताया जा रहा है।गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया गया है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है और शनिवार को धौलाकुआं इलाके से मुठभेड़ के बाद एक आतंकी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आतंकी का संबंध आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से है और उसके पास से भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया गया है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने के कोशिश कर रही है कि आखिर वह दिल्ली में किस उद्देश्य से रह रहा था।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, "धौलाकुआं में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के द्वारा मुठभेड़ के बाद एक आईएसआईएस ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से आईईडी भी बरामद किया गया है।"

हाल ही में 2 व्यक्तियों ने किया था कोर्ट में सरेंडर

बता दें कि आईएसआईएस द्वारा भारत में आपराधिक साजिश रचने के एक मामले में दो व्यक्तियों ने बुधवार (19 अगस्त) को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए सरेंडर किया था। आरोपी अबु अनस और नजमुल हुडा के वकील कौसर खान ने कहा कि दोनों आरोपियों ने अदालत के समक्ष अपना प्रतिवेदन दिया।

गलती स्वीकार करते हुए आरोपियों ने अदालत को बताया कि उन्हें उनके खिलाफ कथित कृत्यों के लिये पछतावा है और कहा कि भविष्य में वे ऐसे कृत्य या गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वे समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं और पुनर्वास चाहते हैं। उनकी याचिका में कहा गया,"आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और जेल के अंदर भी उनका आचरण संतोषजनक था तथा उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है… आरोपी बिना किसी दबाव, धमकी, अनावश्यक प्रभाव के स्वत: जुर्म स्वीकार कर रहे हैं और इसका परिणाम समझते हैं"

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नौ दिसंबर 2015 को यह मामला दर्ज किया था जो भारत में अपना आधार बढ़ाने के लिये आईएसआईएस द्वारा मुस्लिम युवाओं को संगठन से जोड़ने से संबंधित था। ये लोग विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से इन युवाओं को बहकाकर संगठन से जोड़ने की फिराक में थे। एनआईए ने 2016-17 में 16 लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया था। बता दें कि आतंकी संगठन देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिये विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिये युवाओं को भर्ती कर अपना आधार मजबूत करना चाहता था। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसआतंकवादीआईएसआईएसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील