लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज ने ट्विटर को बना दिया था जनता का मंच, पहली बार भारत के किसी विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया को बनाया था लोकतंत्र का औजार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 7, 2019 08:36 IST

सही मायनों में सुषमा स्वराज ने सरकार को सिखाया था कि सोशल मीडिया को जनमंच कैसे बनाया जा सकता है और यह कैसे लोकतंत्र का नया औजार साबित हो सकता है. पहली बार ऐसा हुआ था कि भारत का कोई विदेश मंत्री सोशल मीडिया पर इतनी दिलचस्पी के साथ काम कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार भारत का कोई विदेश मंत्री सोशल मीडिया पर इतनी दिलचस्पी के साथ काम कर रहा था कि उसका डंका वर्चुअल दुनिया में भी बजा था.सुषमा के पहले विदेश में रहने वाले भारतीयों को भारतीय दूतावास तक समस्या पहुंचाने में बड़ी मशक्त करनी पड़ती थी.

नवंबर, 2010 में ट्विटर से जुड़ी सुषमा स्वराज कुछ ही माह के भीतर सोशल मीडिया पर दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलोइंग पाने वाली विदेश मंत्री बन गई थीं. ट्विटर ने खुद इसकी घोषणा की थी. लेकिन, ट्विटर पर जिन लाखों लोगों की उन्होंने मदद की, वे उनके मुरीद हैं.पहली बार ऐसा हुआ था कि भारत का कोई विदेश मंत्री सोशल मीडिया पर इतनी दिलचस्पी के साथ काम कर रहा था कि उसका डंका एक्चुअल और वर्चुअल, दोनों तरह की दुनिया में बज रहा था. अक्सर उनके मददगार रूप के कारण हर रोज सुषमा का कोई न कोई ट्वीट चर्चा में रहता था.उन्होंने सरकार को सिखाया था कि सोशल मीडिया को जनमंच कैसे बनाया जा सकता है और यह कैसे लोकतंत्र का नया औजार साबित हो सकता है. सुषमा के पहले विदेश में रहने वाले भारतीयों को भारतीय दूतावास तक समस्या पहुंचाने में बड़ी मशक्त करनी पड़ती थी. लेकिन, उन्होंने यह मोर्चा संभाला तो हर किसी की पहुंच उन तक हो गई. कोई भी व्यक्ति छोटी सी छोटी समस्या को सुषमा तक ट्विटर से पहुंचाता और उसकी समस्या का समाधान आसानी से हो जाता.सुषमा ने ट्विटर से कई बड़ी समस्याओं का समाधान किया. सुषमा का ट्विटर हैंडल खास नहीं, 'आम' था. वे सिर्फ भारतीयों की नहीं, बल्कि पड़ोसी पाकिस्तान के लोगों की भी निष्पक्ष मदद करती थीं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण साल 2017 के 11 अक्टूबर को सुषमा का ट्वीट है, जब पाकिस्तानी महिला नीलमा गफ्फार के पति ने विदेश मंत्री से इलाज के लिए वीजा मंजूरी का अनुरोध किया था. सुषमा ने तुरंत जवाब दिया, ''हम भारत में उनके इलाज के लिए वीजा दे रहे हैं.''

टॅग्स :सुषमा स्वराजट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं