लाइव न्यूज़ :

आजम खान के विवादित बयान पर सुषमा स्वराज का ट्वीट- 'मुलायम भाई, चुप रहकर आप भीष्म जैसी गलती मत कीजिए'

By विनीत कुमार | Updated: April 15, 2019 15:05 IST

जया प्रदा 2004 और 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर से सांसद रही हैं। बाद में 2010 में उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। वह पिछले ही महीने बीजेपी से जुड़ी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजया प्रदा के बारे में आजम खान के बयान के बाद सुषमा स्वराज का ट्वीटसुषमा स्वराज ने कहा- 'रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा है'

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान के बयान की आलोचना करते हुए मुलायम सिंह यादव से गुजारिश की है कि वे इस मसले पर चुप्पी न साधें। सुषमा ने ट्वीट किया 'मुलायम भाई - आप पितामह हैं समाजवादी पार्टी के, आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा हैं। आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिये।'सुषमा का यह ट्वीट आजम खान के जया प्रदा पर विवादित बयान और उसे लेकर मच हंगामे के बाद आया है। 

आजम खान ने यह बयान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में दिया। आजम ने कहा था, मैं उन्हें (जया प्रदा) को रामपुर लेकर आया था। आप इस बात के गवाह है कि मैंने किसी को भी उनका शरीर छूने नहीं दिया। उनका असली चेहरा पहचानने में आपको 17 साल लगे लेकिन मैं केवल 17 दिन में जान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है।'

आजम इस बयान के बाद विवादों में हैं। उनके खिलाफ एफआईर दर्ज हो चुकी है और महिला आयोग ने भी नोटिस भेजा है। आजम खान ने हालांकि सफाई दी है कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। आजम खान ने साथ ही दावा किया अगर वे दोषी पाए जाते हैं चुनाव नहीं लड़ेंगे। आजम ने कहा, 'मैं रामपुर से नौ बार विधायक रहा हूं। मुझे मालूम है कि क्या कहना है। अगर कोई भी यह साबित कर दे कि मैंने किसी का नाम लिया है या किसी का अपमान किया है, तो मैं चुनाव से पीछे हट जाऊंगा।'

गौरतलब है कि जया प्रदा 2004 और 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर से सांसद रही हैं। बाद में 2010 में उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। वह पिछले ही महीने बीजेपी से जुड़ी हैं और पार्टी ने उन्हें रामपुर से उम्मीदवार बनाया। पिछले लोकसभा चुनाव में रामपुर से बीजेपी के नेपाल सिंह विजय हासिल करने में कामयाब रहे थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजयाप्रदाआज़म खानमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतUP Elections: अभिनेत्री जयाप्रदा को विधानसभा चुनावों में भाजपा से मिलेगा मौका? पंकज चौधरी और अपर्णा यादव से की मुलाकात

भारतअखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को लेकर किया एक सनसनीखेज पोस्ट, कहा- तलाक तक पहुंची नौबत

भारतसपा नेता आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की सजा?, जाली पैन कार्ड बनवाने के मामले में दोषी, 50–50 हजार रुपये जुर्माना

भारतVIDEO: ये हजम नहीं हो रहा है… NDA 202 सीटें जीत गई है, अखिलेश यादव

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी