लाइव न्यूज़ :

सुशांत के चचेरे भाई ने संजय राउत को दी मानहानि के मुकदमे की चेतावनी, शिवसेना नेता ने एक्टर के पिता को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

By भाषा | Updated: August 11, 2020 01:37 IST

सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार ने एक्टर के पिता पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत पर हमला बोला और मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने आरोप लगाया कि सुशांत अपने पिता की 'दूसरी शादी' से नाराज थे।शिवसेना नेता ने कहा कि सुशांत के अपने परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध नहीं थे।इसके बाद सुशांत के चचेरे भाई ने संजय राउत को मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी है।

पटना। बिहार भाजपा के विधायक एवं मृतक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू ने अभिनेता के परिवार विशेषकर उनके पिता के बारे में विवादित टिप्पणी करने को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत पर सोमवार को हमला बोला और उन्हें मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी। बबलू शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में लिखी गई बातों से गुस्से में हैं। राउत ने अपने लेख में आरोप लगाया कि सुशांत अपने पिता की 'दूसरी शादी' से नाराज थे और उनके अपने परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध नहीं थे तथा ऐसा हो सकता है कि इस मानसिक कष्ट के सुशांत अपने करियर के शिखर पर होने के बावजूद आत्महत्या करने के लिए विवश हुए हों।

अभिनेता के परिवार के करीबी सूत्रों ने इस बात से इनकार किया कि उनके पिता के के सिंह ने 2002 में सुशांत की मां की मृत्यु के बाद दूसरी शादी के लिए प्रयास किया था। राउत की उक्त टिप्पणी पर बबलू ने सोमवार को कहा, “मैं संजय राउत के बारे में अच्छी सोच रखता था। लेकिन उनकी फूहड़ टिप्पणियों ने मेरे मन में उनके प्रति घृणा उत्पन्न कर दी है। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि वह इस तरह की बकवास करने से बचें नहीं तो मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने पर विचार कर सकता हूं।”

भाजपा विधायक ने राउत पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा, "उन्हें एक बुजुर्ग व्यक्ति (सुशांत के पिता) के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने में शर्म आनी चाहिए।’’ सुशांत गत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास के अंदर मृत पाए गए थे। अब इस मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है। गत 25 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाने में सुशांत के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं।

इस बीच, राउत की विवादास्पद टिप्पणी की बिहार में पार्टी लाइन से हटकर विभिन्न दलों ने निंदा की है। बिहार में सत्ताधारी जदयू के नेता संजय सिंह ने राउत को "मानसिक रूप से बीमार" बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार शुरुआत से ही जांच को पटरी से उतारने की कोशिश करती रही है। वहीं, कांग्रेस के साथ बिहार के विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने भी राउत की निन्दा की है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजय राउतशिव सेनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी