लाइव न्यूज़ :

सुशांत मामला: CBI ने तीसरे दिन रिया से नौ घंटे पूछताछ की, सोमवार को फिर किया तलब

By भाषा | Updated: August 30, 2020 22:56 IST

अधिकारी ने बताया कि रिया के भाई शौविक को लगातार चौथे दिन सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया था।

Open in App
ठळक मुद्देरिया और उसका भाई सांताक्रूज के कलीना में स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचे थे।अधिकारी ने बताया कि राजपूत के मैनेजर सैमुएल मिरांडा और घरेलू सहायक केशव भी सुबह गेस्ट हाउस पहुंचे थे।अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने तीन दिनों में अभिनेत्री से करीब 26 घंटे तक पूछताछ की है।

मुंबई: केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए रविवार को लगातार तीसरे दिन तलब किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी 28 वर्षीय अभिनेत्री से करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई।

अधिकारी ने बताया कि रिया के भाई शौविक को लगातार चौथे दिन सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया था। उन्होंने बताया, ‘‘रिया और उसका भाई सांताक्रूज के कलीना में स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचे। जांच दल यहीं ठहरा हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस के वाहन की सुरक्षा में उनकी कार गेस्ट हाउस पहुंचीं। राजपूत के मैनेजर सैमुएल मिरांडा और घरेलू सहायक केशव भी सुबह गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘रिया और उसके भाई शाम करीब सात बजे अतिथि गृह से रवाना हुए।’’ उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने तीन दिनों में अभिनेत्री से करीब 26 घंटे तक पूछताछ की है।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान रिया के साथ रहने के लिए वकोला थाने की चार महिला सिपाहियों को डीआरडीओ अतिथि गृह में भेजा गया था। जांच एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे से भी ज्यादा देर तक पूछताछ की थी।

इसके बाद अभिनेत्री पुलिस के सुरक्षा घेरे में अपने घर पहुंची थीं क्योंकि वहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। सीबीआई की टीम ने राजपूत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइए नीरज सिंह और अकाउंटेंट रजत मेवाती से शनिवार को पूछताछ की थी। भाषा नीरज नीरज नरेश नरेश

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकेससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं