लाइव न्यूज़ :

नौकरी का वादा करके पैसे ऐंठने के आरोप से घिरी डाक्टर ने किया आत्मसपर्मण किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 21:08 IST

Open in App

डिब्रूगढ़ (असम), 28 दिसंबर पैसे लेकर नौकरी दिलाने का वादा करने के आरोप से घिरी असम मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर अजंता हजारिका ने सोमवार को यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण किया।

एक पुलिस आधकारी ने बताया कि उपरी असम के डिब्रूगढ़ थाने में उनके खिलाफ पैसे के बदले नौकरी का मामला दर्ज होने के बाद वह पिछले 21 दिनों से फरार चल रही थीं।

पुलिस ने शनिवार को इस मामले में अंजता हजारिका के पति सिमंत ज्योति सैकिया को गिरफ्तार किय था।

अजंता हजारिका के आत्मसमर्पण करने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

डिब्रूगढ़ में अमोल नाथ नामक एक व्यक्ति ने सात दिसंबर को गभारूपाथर पुलिस चौकी में अंजता हजारिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी और उन पर उससे और दो अन्य से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा करके करीब 22 लाख रूपये लने का आरोप लगाया था।

नाथ ने दावा किया था कि उसने हजारिका द्वारा मांगी गयी रकम का आधा हिस्सा राजीव पराशर के खाते में अंतरित कर दिया। पराशर को सरकारी नौकरी परीक्षाओं के उम्मीदवारों से पैसे ऐंठने के आरोप में अक्टूबर में गुवाहाटी आपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग