लाइव न्यूज़ :

भारत का सख्त संदेशः अभिनंदन की रिहाई के बाद भी जारी रहेगा पाक के आंतकी कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक

By संतोष ठाकुर | Updated: March 1, 2019 09:49 IST

पाकिस्तान को भारत ने साफ कर दिया है कि वह न तो आतंकवाद के खिलाफ झुकेगा और न ही इसे अब आगे और सहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आंतकवाद के खिलाफ भारत के पक्ष में जारी पत्र पर हस्ताक्षर किएपाकिस्तान का प्रयास था कि वह अभिनंदन वर्तमान के बहाने सौदेबाजी करे.

नई दिल्ली, 28 फरवरीः पाकिस्तान को भारत ने साफ कर दिया है कि वह न तो आतंकवाद के खिलाफ झुकेगा और न ही इसे अब आगे और सहेगा. अगर उस पर कोई भी आतंकी हमला हुआ तो वह शांत नहीं बैठेगा बल्किपलटवार करेगा. भले ही इसके लिए उसे सीमा पार करनी पड़े. भारत के हौंसले और विश्वास की बड़ी वजह इस मामले पर उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिला सहयोग और समर्थन है.

आतंकवाद के मसले पर न चाहते हुए चीन ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आंतकवाद के खिलाफ भारत के पक्ष में जारी पत्र पर हस्ताक्षर किए. हालांकि चीन ने अजहर मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर हठधर्मिता जारी रखी है. जिस तरह दुनिया के पांच बड़े देश अजहर मसूद को वैश्विक आंतकी घोषित करने के लिए प्रस्ताव लाने की तैयारी में है, उसे देखते हुए आने वाले समय मेंं वह मसूद को बचाने में कितना कामयाब होगा, इसको लेकर कोई भी निश्चित रूप से नहीं कह सकता है.

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान का प्रयास था कि वह अभिनंदन वर्तमान के बहाने सौदेबाजी करे. लेकिन, हमनें अभिनंदन को लेकर नहीं बल्कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ट्रेनिंग कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था. लेकिन, अब यदि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाएगा तो भारत स्वयं अपने यहां हुए आतंकी हमलों का बदला लेगा. इसके लिए सीमा पार जाने में भी नहीं हिचकिचाएगा. अधिकारी ने बताया कि एयर स्ट्राइक से पहले हमनें 20 बार पाकिस्तान को कार्रवाई के लिए लिखा था. जब उन्होंने कुछ नहीं किया तो उसके बाद हमनें यह कदम उठाया.

15 देशों को देंगे अजहर मसूद का डोजियर फ्रांस की ओर से अजहर मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर 15 देशों वाली समिति फैसला करेगी. भारत का निर्णय है कि वह इस समिति के सभी देशों को मसूद और उसके आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का डोजियर देगा. जिससे वे यह समझ पाएं कि अजहर मसूद और जैश दुनिया के लिए कितने खतरनाक है. हमें उम्मीद है कि इस बार चीन को यह मौका नहीं मिलेगा कि वह मसूद का बचाव कर पाए.

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्ससर्जिकल स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए