लाइव न्यूज़ :

Surgical Strike: 'कांग्रेस पार्टी गद्दारों का टोला है', दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी का पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2023 21:54 IST

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने एक बार फिर भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा कर पार्टी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर हमले करने वाली बहादुर सेना और उसके कर्मियों का अपमान किया है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्दे रविंदर रैना ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर दिग्विजय सिंह के सवाल उठाने के बाद सोमवार को कांग्रेस पर ‘गद्दारों का समूह’ होने का आरोप लगायाउन्होंने कहा- पीओके में वायुसेना द्वारा किये गये सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने के लिए कांग्रेस को शर्म आनी चाहिएउन्होंने कहा, कांग्रेस ने एक बार फिर भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा है

जम्मू: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर दिग्विजय सिंह के सवाल उठाने के बाद सोमवार को कांग्रेस पर ‘गद्दारों का समूह’ होने का आरोप लगाया। यह सर्जिकल स्ट्राइक 2019 में भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार आतंकी शिविरों पर की थी। रैना ने कहा कि कांग्रेस को पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में वायुसेना द्वारा किये गये सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए। 

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने एक बार फिर भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा कर पार्टी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर हमले करने वाली बहादुर सेना और उसके कर्मियों का अपमान किया है।’’ 

उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को श्रीनगर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाने के उसके (सीआरपीएफ के) अनुरोध पर सहमत नहीं हुई थी और पुलवामा में 2019 के एक आतंकी हमले में 40 सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़ा। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :Ravinder Rainaकांग्रेसराहुल गांधीदिग्विजय सिंहDigvijay Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ