रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, पिछले दिनों कोरोना से हुए थे संक्रमित

By स्वाति सिंह | Published: September 23, 2020 09:30 PM2020-09-23T21:30:02+5:302020-09-23T22:14:00+5:30

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने रेल राज्य मंत्री के निधन पर गहरा शोक जताया है। सुरेश अंगड़ी कोरोना की वजह से मरने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले अशोक गस्टी की पिछले दिनों कोरोना की वजह से मौत हो गई थी।वह राज्यसभा के सांसद थे. सुरेश लोकसभा सांसद थे।

Suresh Angadi passes away in AIIMS, Delhi. He was tested positive for COVID19 | रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, पिछले दिनों कोरोना से हुए थे संक्रमित

सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी थी।

Highlightsकेंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। अंगड़ी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुए थे।

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। अंगड़ी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुए थे। दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ है। उनका दिल्ली में कल अंतिम संस्कार होगा। सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी थी।

रेल राज्य मंत्री एवं कर्नाटक से भाजपा सांसद सुरेश अंगड़ी का बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनका निधन आज रात लगभग आठ बजे एम्स ट्रामा सेंटर में हुआ जिसे समर्पित कोविड अस्पताल में तब्दील किया गया है।

बेलगावी से चौथी बार सांसद रहे अंगड़ी पहले केंद्रीय मंत्री हैं जिनका कोविड-19 महामारी की वजह से निधन हुआ है। इससे पूर्व कम से कम छह विधायकों और तीन सांसदों का इस बीमारी से निधन हो चुका है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी कोरोना वायरस से संक्रमित थे जिनका 31 अगस्त को निधन हो गया था। अंगडी ने 11 सितंबर को टि्वटर पर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा की थी।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने रेल राज्य मंत्री के निधन पर गहरा शोक जताया है। सुरेश अंगड़ी कोरोना की वजह से मरने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले अशोक गस्टी की पिछले दिनों कोरोना की वजह से मौत हो गई थी। वह राज्यसभा के सांसद थे. सुरेश लोकसभा सांसद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हूं। ओम शांति।

सुरेश अंगड़ी के निधन पर दुख जताते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ''कोरोना से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की मृत्यु के बारे में बहुत ही दुखद समाचार आ रहा है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे। कोई भी व्यक्ति कोरोना को हल्के में ना ले ...बहुत ख़तरनाक है।''

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि वह मेरे भाई जैसे थे, लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी निधन पर दुख जताया है।

केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले दिनों कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके अलावा, आयुष मंत्री श्रीपद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान आदि भी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Read in English

Web Title: Suresh Angadi passes away in AIIMS, Delhi. He was tested positive for COVID19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे