लाइव न्यूज़ :

सुप्रिया सुले का पीएम मोदी व अमित शाह पर तंज, NRC पर दोनों देते हैं अलग-अलग बयान, लगता है आपस में बात नहीं होती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 11:04 IST

एनसीपी सांसद सुप्रीया सुले ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था एनआरसी की वजह से गिरती जा रही है विदेशी लोग भारत में निवेश करने से घबरा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था खराब करने का आरोप लगाया।सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के अग्रीपाड़ा में महिलाओं के साथ सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर निशाना साधा है। सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी और शाह पर शुक्रवार(17 जनवरी) को आरोप लगाया कि दोनों नेता एनआरसी पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं। लगता है दोनों के बीच बात ही नहीं होती है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुप्रिया सुले ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पार्टी देश की अर्थव्यस्था को चलाने में सक्षम नहीं है। बीजेपी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी  को लाकर देश की अर्थव्यस्था बिगाड़ दी है।

सुले ने कहा  'प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सीएए और एनआरसी पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं। जिससे मुझे शक होता है कि शायद  दोनों आपस में बात नहीं कर रहे हैं। मैं संसद में थी। जब गृहमंत्री ने कहा था कि वह पूरे भारत में एनआरसी लागू करेंगे। जबकि प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि एनआरसी और सीएए जैसा कुछ नहीं है।'

सुले ने बीजेपी की केंद्र सरकार को भारत की चरमराती अर्थव्यस्था को लेकर घेरा और कहा कि विदेश के लोग इस डर में है कि उन्हें भारत में निवेश करना चाहिए या नहीं।

एनसीपी नेता ने महाराष्ट्र के अग्रीपाड़ा में महिलाओं के साथ सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं जुटी थी और उनके हाथ में तिरंगा झंडा और सीएए विरोधी पोस्टर भी थे। महिलाओं ने प्रदर्शन में 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे भी लगाए और मशहूर पाकिस्तानी शायर फैज अहमद फैज की कविता 'हम देखेंगे' भी गाए।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीअमित शाहनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर