लाइव न्यूज़ :

असली राकांपा शरद पवार के साथ है और असली चुनाव चिन्ह हम हैं: सुप्रिया सुले

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2023 16:49 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने मुंबई में बुधवार को कहा कि असली राकांपा शरद पवार के साथ है और असली चुनाव चिन्ह हम हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रिया सुले ने कहा कि हमारा अनादर करें, लेकिन हमारे पिता (शरद पवार) का नहीं।उन्होंने कहा कि यह लड़ाई भाजपा सरकार के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने मुंबई में बुधवार को कहा कि असली राकांपा शरद पवार के साथ है और असली चुनाव चिन्ह हम हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को अजित पवार राकांपा के अन्य विधायकों के साथ महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे नीत सरकार में शामिल हो गए, जिसके बाद अब महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुतल जारी है।

सुले ने कहा, "हमारा अनादर करें, लेकिन हमारे पिता (शरद पवार) का नहीं। यह लड़ाई भाजपा सरकार के खिलाफ है। भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है।" इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के चुनाव आयोग को अजित पवार की ओर से राकांपा और पार्टी चिन्ह पर दावा करने वाली एक याचिका मिली है। आयोग को जयंत पाटिल से एक चेतावनी भी मिली है कि उन्होंने 9 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राकांपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि उनकी अब तक की राजनीतिक उपलब्धियां पार्टी प्रमुख और उनके चाचा शरद पवार के कारण हैं। अजित पवार ने कहा, "मैं जो कुछ भी हूं, शरद पवार की वजह से हूं।" बता दें कि शरद पवार और अजित पवार ने बुधवार को अलग-अलग बैठकें बुलाई थीं।

टॅग्स :Supriya Suleअजित पवारAjit PawarNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"