लाइव न्यूज़ :

जनार्दन रेड्डी की सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अर्जी, की थी जमानत की शर्तों में ढील देने की मांग

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 19, 2023 12:26 IST

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी की अर्जी खारिज कर दी, जो करोड़ों के अवैध खनन मामले में आरोपी है और जमानत की शर्तों में ढील देने की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी की अर्जी खारिज कर दी रेड्डी ने हाल ही में 'कल्याण राज्य प्रगति पक्ष' (केआरपीपी) का गठन कियानामांकन में उन्होंने घोषणा की कि उनके खिलाफ अवैध खनन से संबंधित 19 मामले दर्ज हैं

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी की अर्जी खारिज कर दी, जो करोड़ों के अवैध खनन मामले में आरोपी है और जमानत की शर्तों में ढील देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी जमानत की शर्त में छूट मांगी है। बता दें कि रेड्डी ने मंगलवार को अपनी नई पार्टी कल्याण राज्य प्रगति पक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया था। 

नामांकन में उन्होंने घोषणा की कि उनके खिलाफ अवैध खनन से संबंधित 19 मामले दर्ज हैं और अदालतों के समक्ष विभिन्न चरणों में लंबित हैं। मालूम हो,  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दो दशक पुराना रिश्त तोड़ते हुए अवैध खनन मामले में आरोपी रेड्डी ने हाल ही में 'कल्याण राज्य प्रगति पक्ष' (केआरपीपी) का गठन किया है। वो अपनी पार्टी के साथ कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मैदान में उतरे हैं।

गली जनार्दन रेड्डी ने कल्याण राज्य प्रगति पक्ष के चुनावी घोषणापत्र में किसानों को रोजाना नौ घंटे की नि:शुल्क बिजली आपूर्ति, पांच लाख से कम आय वालों के लिए 'आरोग्य श्री स्वास्थ्य बीमा' योजना, घर की महिला मुखिया को 2,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता, प्रत्येक परिवार को 250 यूनिट मुफ्त बिजली और बेरोजगारों को 2,500 रुपये प्रतिमाह भत्ता देने की बात कही है। 

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Bharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर