लाइव न्यूज़ :

VIDEO: धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, खुदा का फैसला नहीं है: महबूबा मुफ्ती

By रुस्तम राणा | Updated: December 17, 2023 15:41 IST

जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हम खुदाई हुकम नहीं मान सकते। हमें अपना संघर्ष जारी रखना है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुफ्ती ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला खुदा का फैसला नहीं है, हम उम्मीद नहीं खोएंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगेपीडीपी प्रमुख ने कहा, जम्मू कश्मीर के लोगों ने इसके लिए कई सालों से जद्दोजहद की हैउन्होंने कहा, हम कुर्बानियों को जाया नहीं होने देंगे

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रविवार को बयान दिया। उन्होंने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा, "...सुप्रीम कोर्ट का फैसला खुदा का फैसला नहीं है, हम उम्मीद नहीं खोएंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।"

जब पीडीपी नेता से पूछा गया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब उम्मीद खत्म हो गई है अब आगे का कदम क्या रहेगा? इसके जवाब में मुफ्ती ने कहा, हमको हिम्मत नहीं हारनी है। जम्मू कश्मीर के लोगों ने इसके लिए कई सालों से जद्दोजहद की है और इसमें हमें जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है। तो हम उन कुर्बानियों को जाया नहीं होने देना है। 

उन्होंने आगे कहा कि हमारे आलोचक चाहते हैं कि हम हिम्मत हारे, शिकस्त को कबूल करके घर में बैठ जाएं। ऐसा नहीं होगा। हम आखिरी दम तक जद्दोजहद करेंगे। इंशा अल्लाह! जो हमारा खोया हुआ वकार है उसको सूद के समेत हासिल करेंगे। ये सुप्रीम कोर्ट कोई खुदा तो नहीं है। जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हम खुदाई हुकम नहीं मान सकते। हमें अपना संघर्ष जारी रखना है। 

बता दें कि सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में पांच सदस्यों की बेंच ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि 2019 में बीजेपी सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत कश्मीर को हासिल विशेष दर्जा वापस लेकर अपनी सत्ता का अतिक्रमण नहीं किया था और केंद्र के फैसले को बरकरार रखा। अदालत ने अनुच्छेद 370 को "अस्थायी प्रावधान" बताया।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरPDP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो