लाइव न्यूज़ :

आपराधिक इतिहास वाले चार लोगों को कांस्टेबल नियुक्त करने के आदेश को उच्चतम न्यायालय ने रद्द किया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:48 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले को रद्द कर दिया जिसमें दिल्ली पुलिस आयुक्त को आपराधिक इतिहास रखने वाले चार युवकों को कांस्टेबल नियुक्त करने को कहा गया था। दिल्ली पुलिस ने उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय ने चारों की नियुक्ति को रद्द करने के आदेश को खारिज कर दिया था। पुलिस आयुक्त के माध्यम से दाखिल अपील को विचारार्थ स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति के एम जोसफ और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट्ट की पीठ ने उच्च न्यायालय के इस निष्कर्ष से असहमति जताई कि अभ्यर्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं और यह नहीं कहा जा सकता कि उनके आचरण में नैतिक भ्रष्टता शामिल है। पीठ ने कहा कि युवाओं और उम्मीदवारों की उम्र के बारे में उच्च न्यायालय की टिप्पणियों से उसकी जो सोच जाहिर होती है वह छोटे-मोटे अपराध के व्यवहार की सामान्य स्वीकार्यता की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह आदेश इस व्यापक रुख की ओर संकेत देता है कि युवकों की उम्र और उनकी ग्रामीण पृष्ठभूमि को देखते हुए इस तरह के छोटे-मोटे अपराधों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।’’ पीठ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से छेड़छाड़, अनधिकृत प्रवेश और मारपीट, हमला, किसी को चोट पहुंचाना (हथियारों से या बिना शस्त्र के) जैसे अपराधों के कुछ प्रकार जाति या प्रभुत्व आधारित व्यवहार को भी दर्शा सकते हैं। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन करने वाले चारों अभ्यर्थियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट