लाइव न्यूज़ :

मायावती, अखिलेश और मुलायम को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगला, सुप्रीम कोर्ट का आदेश- पूर्व सीएम नहीं हैं बंगले के अधिकारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 7, 2018 12:20 IST

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मिनिस्टर सैलरी अलाउंट ऐंड मिसलेनियस प्रॉविजन ऐक्ट के उन प्रावधानों को रद्द कर दिया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले में रहने का आधिकार दिया गया था।

Open in App

इलाहाबाद, 7 मई:  सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक जब कोई शख्स मुख्यमंत्री का पद छोड़ देने के बाद आम आदमी के जैसा हो जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने 7 मई को लोक प्रहरी संस्था की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मिनिस्टर सैलरी अलाउंट ऐंड मिसलेनियस प्रॉविजन ऐक्ट के उन प्रावधानों को रद्द कर दिया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले में रहने का आधिकार दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश  जिन पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपने बंगले खाली करने होंगे, उसमें शामिल हैं,- मुलायम सिंह यादव, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, BSP प्रमुख मायावती, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, पूर्व CM नारायण दत्त तिवारी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी सरकारी बंगले पर कब्जा पूरी तरह से मनमाना है। अगर कोई पद छोड़ देता है उसके बाद भी उसे विशेष दर्जा देते हुए सराकरी बंगला दिया जाए तो यह समानता के अधिकार के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नागरिकों में अलग अलग दर्जा नहीं बनाया जा सकता।

यह भी पढ़ें- झारखंड: नाबालिग से रेप के बाद जिंदा जलाने की कोशिश, जिंदगी-मौत के बीच झूल रही युवती

सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश में साफ कर दिया है कि यह नियम सिर्फ उत्तर प्रदेश के कानून के खिलाफ है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने देश के बाकी राज्यों से भी जवाब मांगा था, जहां भी इस तरह का नियम है। जिसके बाद कुछ राज्यों ने इसका जवाब नहीं दिया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टउत्तर प्रदेशमुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवमायावतीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी