लाइव न्यूज़ :

ED Director: केंद्र सरकार को राहत, 15 सितंबर के बाद ईडी प्रमुख संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल में और विस्तार नहीं होगा, उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 27, 2023 16:45 IST

ED Director: उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया कि 15 सितंबर के बाद ईडी प्रमुख संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल में और विस्तार नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि क्या पूरा विभाग अयोग्य लोगों से भरा है। न्यायमूर्ति बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा। भारत के राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार को राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा को 15 सितंबर तक पद पर बने रहने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कि ईडी के निदेशक के कार्यकाल के विस्तार के लिए किसी भी अन्य आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि क्या पूरा विभाग अयोग्य लोगों से भरा है। क्या हम यह तस्वीर नहीं दे रहे हैं कि कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है और पूरा विभाग अक्षम लोगों से भरा है? न्यायमूर्ति बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा।

केंद्र ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की समीक्षा को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय के नेतृत्व में निरंतरता आवश्यक है। कुछ पड़ोसी देशों की मंशा है कि भारत एफएटीएफ की 'संदिग्ध सूची' में आ जाए और इसलिए ईडी प्रमुख पद पर निरंतरता जरूरी है। न्यायालय ने कहा कि वह व्यापक सार्वजनिक और राष्ट्रीय हित में ईडी निदेशक का कार्यकाल बढ़ा रहा है।

अदालत ने केंद्र को यह भी स्पष्ट कर दिया कि 15 सितंबर, 2023 के बाद ईडी प्रमुख के रूप में मिश्रा के कार्यकाल में कोई और विस्तार नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर तक बढ़ाने की अनुमति दे दी।

केंद्र ने बुधवार को शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर मिश्रा को 15 अक्टूबर तक पद पर बनाए रखने की मांग की और कहा कि एफएटीएफ की चल रही समीक्षा के दौरान उनकी अनुपस्थिति भारत के राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी।

केंद्र ने इस बात पर भी जोर दिया कि 63 वर्षीय मिश्रा वर्ष 2020 की शुरुआत से ही दस्तावेजों की तैयारी और आपसी मूल्यांकन के लिए अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में लगे हुए हैं और तदनुसार, इस "महत्वपूर्ण चरण" में इस कठिन और नाजुक प्रक्रिया में उनका जारी रहना आवश्यक है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयसुप्रीम कोर्टभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?