लाइव न्यूज़ :

के एम जोसेफ की वरिष्ठताक्रम का मुद्दा लोकसभा में उठा, मामले से सुप्रीम कोर्ट के कई जज नाराज

By भाषा | Updated: August 6, 2018 16:18 IST

इस मामले पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश प्रधान न्यायाधीश से मिल रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, छह अगस्त:  कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के न्यायधीश के रूप में मनोनित हुए न्यायमूर्ति के एम जोसेफ के वरिष्ठताक्रम का मुद्दा आज लोकसभा में उठाया और इस पर सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की। सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस के के सी वेणुगोपाल ने न्यायमूर्ति जोसेफ के वरिष्ठताक्रम का मामला उठाते हुए कहा कि आज सभी मुख्य अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता से छापी है और इस पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश प्रधान न्यायाधीश से मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोलेजियम ने इस न्यायाधीश के नाम की अनुशंसा चार महीने पहले की थी और उस वक्त सरकार ने ठुकरा दिया था। दोबारा अनुशंसा किए जाने पर उनके नाम को स्वीकृति दी गई। वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए कि इस न्यायाधीश के संदर्भ में ऐसा क्यों हुआ है।

माकपा के एमबी राजेश ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन पर दिल्ली में एक युवक के हमला करने के प्रयास का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि इस घटना के वक्त वहां मौजूदा दिल्ली पुलिस के लोग मूकदर्शक बने रहे।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की जांच करानी चाहिए। तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय ने ईवीएम के स्थान पर मतपत्रों के इस्तेमाल संबंधी कई विपक्षी दलों की मांग का मुद्दा उठाया और कहा कि आने वाले दिनों में 17 पार्टियां चुनाव आयोग से मिलने जा रही हैं।

रॉय ने कहा कि अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी मतपत्र का इस्तेमाल होता है। भारत में भी ईवीएम की व्यवस्था खत्म कर मतपत्र शुरू की जानी चाहिए।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी